शाहजहांपुर, सितम्बर 1 -- Shahjahnpur News: ददरौल। जनपद के जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह सोमवार को अपने सेवाकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विकास भवन में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया तथा विदाई दी। सिंह ने 10 जुलाई 2023 को शाहजहांपुर में कार्यभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल के दौरान भावलखेड़ा ब्लॉक के चौढ़ेरा गांव के युवक मंगल दल को राज्यस्तरीय 'स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, जो जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही। पीआरडी जवानों को सुचारू रूप से ड्यूटी आवंटन, हर वर्ष मंगल दलों को खेलकूद सामग्री का वितरण, ग्रामीण स्तर पर खेलकूद को बढ़ावा देने तथा स्टेडियम निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। समारोह में जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, जिला उद्या...