Shahjahnpur News: जिला फुटबॉल लीग 15 अक्टूबर से, रजिस्ट्रेशन अंतिम तारीख 10
शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिला फुटबॉल संघ की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला फुटबॉल लीग टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया गया। टूर्नामेंट 15 अक्टूबर से जीएफ कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। इसमें खेलने की इच्छुक टीमों को 10 अक्टूबर तक जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों से संपर्क करना होगा। संघ के महासचिव दिलीप कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव कौशल किशोर सक्सेना या अध्यक्ष गजेंद्र गंगवार से इच्छुक टीमें संपर्क कर सकती हैं। बैठक में टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य संरक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी रवि कुमार, उपाध्यक्ष गौरव अग्निहोत्री, मयूर खन्ना, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, रेफरी कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह, एके तिवारी, श्याम कुमार, रंजन कश्यप, खुर्शीद आलम और बिंदु क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.