Shahjahnpur News: जिला जज के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त
शाहजहांपुर, जुलाई 9 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नवागत जिला जज के हस्तक्षेप के बाद अपर जिला जज कक्ष संख्या-8 के न्यायिक कार्यों को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया। जिला जज ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके कार्यकाल में किसी को भी अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बेंच और बार दोनों का उद्देश्य न्याय दिलाना है। इसके बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर न्यायालय में नियमित कार्य शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.