शाहजहांपुर, सितम्बर 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिला कारागार में रविवार को उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता आकलन परीक्षा एफएलएनएटी का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने बताया कि इसमें 35 बंदियों ने प्रतिभाग किया।कारागार में निरुद्ध इन बंदियों को नियमित शिक्षण गतिविधियों के माध्यम से पढ़ना-लिखना और प्रारंभिक गणित का ज्ञान दिया गया है। परीक्षा के माध्यम से उनके अर्जित ज्ञान का आकलन किया गया।परीक्षा से पूर्व कारागार अधीक्षक जेपी तिवारी ने बंदियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बंदियों से शिक्षा जारी रखने का आह्वान किया।परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। उत्तीर्ण बंदियों को संबंधित मंत्रालय की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- पांच हजार से अधिक नवसाक्षरो...