शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: बंडा। महिला ने ससुरालियों पर मारपीट कर प्रताड़ित करने और जान से मारने की नीयत से जिंदा जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बरगदा निवासी ममता देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 11 वर्ष पहले बंडा क्षेत्र के गांव कल्याणपुर भारती निवासी रामनरेश के बेटे राजीव कुमार से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति राजीव कुमार, देवर संजीव, भूरे, छोटे, चचिया ससुर राजपाल, उनकी पत्नी, देवरानी, ससुर रामनरेश और सास राजरानी उस पर छोटी-छोटी बातों को लेकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। मायके पक्ष के लोगों ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति मे...