Shahjahnpur News: जाम से जूझता रहा शहर, गलियों में भी थमे रहे वाहन
शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहर में गुरुवार को सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। एसबीआई टाउन हॉल के पास पेड़ कटान और ओसीएफ में भरत मिलाप यात्रा निकलने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। नगर निगम के सामने, टाउन हॉल, खिरनीबाग, लाल इमली चौराहे और घंटाघर वाली सड़क पर वाहन फंसे रहे। चौक क्षेत्र में हालात ऐसे रहे कि लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। मुख्य सड़कों पर जाम लगने के बाद वाहन चालकों ने गलियों से निकलने की कोशिश की। इससे अंदरूनी रास्ते भी जाम हो गए। फटकिया रोड से कवि तिराहे वाली सड़क को जोड़ने वाली गली में वाहनों की लंबी कतार लग गई। शॉर्टकट के चक्कर में लोग गलियों में भी फंस गए और यातायात का दबाव बढ़ता चला गया। रोडवेज बस अड्डे के सामने भी जाम से लोग परेशान रहे। सुबह से शाम तक शहर के प्रमुख मार्गों पर वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.