Shahjahnpur News: जान से मारने की धमकी के मामले में रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- Shahjahnpur News: खुटार। गांव नवदिया सरायं निवासी धर्मेंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 4 जुलाई की सुबह आठ बजे वह अपने खेत से वापस घर आ रहा था। तभी रास्ते में गांव नवदिया ओरीलाल निवासी शिशुपाल ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उक्त आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गुरुवार को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.