Shahjahnpur News: जांच के बाद फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की मेयर ने डीएम से की सिफारिश
शाहजहांपुर, अगस्त 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सीएम ग्रिड योजना के तहत अहमदउल्ला शाह पार्क तिराहे से तेल टंकी रोड पर लिबास टेलर्स तिराहे तक कराए गए सड़क निर्माण कार्य में खामियां मिलने के बाद अब कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। मेयर अर्चना वर्मा ने स्थलीय निरीक्षण में सामने आई कमियों का हवाला देते हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को पत्र भेजकर कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने और जांच के बाद संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की है। मेयर की ओर से जारी पत्र के अनुसार उक्त मार्ग का काम मेसर्स एसएस इन्फ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक संगीता सिंह औरंगाबाद जागीर शहीद पथ लखनऊ को न्यूनतम निविदा राशि करीब 480 लाख रुपये में स्वीकृत हुआ था। कार्यादेश 15 अक्तूबर 2024 को जारी किया गया था और काम पूरा करने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.