Shahjahnpur News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, मचा कोहराम
शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: सिधौली। थाना सिधौली क्षेत्र के गांव पनवाड़ी निवासी 35 वर्षीय लाल उर्फ राजवीर की शनिवार शाम जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसने करीब एक सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सुधार न होने पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में राजवीर का उपचार चल रहा था। शनिवार शाम उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। पिता की मौत से बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पर पहुंची पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.