Shahjahnpur News: जवाब तलब होते ही मेडिकल लीव पर गईं सीटीएओ, अब छह माह की उपस्थिति तलब
शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नगर निगम के टैक्स विभाग में प्रपत्र-2 की रसीदों के हिसाब में सामने आई गड़बड़ी के मामले में अपर नगर आयुक्त ने सख्ती और बढ़ा दी है। चार जुलाई को अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (सीटीएओ) रिजवी बिन्नो से जवाब तलब किए जाने के बाद वह मेडिकल अवकाश पर चली गई हैं। अब अपर नगर आयुक्त ने उनके पिछले छह माह का उपस्थिति रिकॉर्ड भी तलब कर लिया है। वहीं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने उनकी कार्यशैली पर गंभीर नाराजगी जताते हुए निलंबन की संस्तुति किए जाने की बात कही है। नगर निगम में प्रपत्र-2 की करीब 100 पन्नों की रसीदों से संबंधित कर वसूली का पूरा हिसाब नहीं मिलने के बाद मामला त्रिपाठी के संज्ञान में आया था। प्रारंभिक जांच में रसीदों के सापेक्ष जमा राशि का पूरा मिलान नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.