Shahjahnpur News: जल भराव को लेकर एसडीएम ने भक्सी नाले की सफाई शुरू कराई
शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: तिलहर। कई वर्षों से भक्सी नाला साफ नहीं होने से नगर क्षेत्र के आसपास मोहल्लों व कई गांव में जल भराव को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने शिकायत की थी। शिकायत पर एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव ने नगर निगम से मशीन मंगवाकर नाला सफाई कार्य शुरू करवाया। नगर एवं गांव क्षेत्र का एक प्रमुख भक्सी नाला है। गांव एवं नगर क्षेत्र का पानी इसी नाले में जाता है। किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष गेंदन लाल व सभासद अभिषेक सिंह ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि कई वर्षों से सिंचाई विभाग के द्वारा भक्सी नाले की सफाई नहीं की गई है। सफाई नहीं होने के कारण पानी का बहाव बंद हो गया है जिस कारण बरसात में नगर के नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं और नगर में कई जगह जल भराव हो जाता है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: एसडीएम तिलहर ने निगोही में हुए जलभरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.