शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद में फसलों को निराश्रित गोवंशों से हो रहे नुकसान से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार रात गुरुगांव क्षेत्र में सैकड़ों गोवंशों को घेरकर गांव की कान्हा नंदीशाला में बंद कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि नंदीशाला संचालित होने के बावजूद क्षेत्र के निराश्रित गोवंशों का संरक्षण नहीं किया जा रहा, जिससे किसान लगातार नुकसान झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि धान, मक्का, बाजरा समेत अन्य फसलों की दिन-रात रखवाली करनी पड़ रही है। जरा सी चूक होने पर गोवंश खेतों में घुसकर फसल चौपट कर देते हैं। इसी से परेशान होकर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से गोवंशों को पकड़कर नंदीशाला में बंद कर दिया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बनने लगी कान्हा गौशाला, इसी साल काम पूरा होगा इस संबंध में एच एन उपाध्याय अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिष...