शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद(शाहजहांपुर), संवाददाता। परशुरामपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में विवाहिता और एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्राम मगटोरा में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि ग्राम खंडहर निवासी युवक का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर चकचंद्रसेन में ट्रांसफार्मर के पास लटका मिला। पुलिस ने दोनों मामलों में घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी।

मगटोरा में विवाहिता की मौत पुलिस के अनुसार, हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी परमेश्वरी दीन की 24 वर्षीय बेटी रेखा शर्मा की शादी करीब तीन साल पहले मगटोरा निवासी राजेंद्र से हुई थ...