Shahjahnpur News: जलालाबाद के बाद पुवायां सीएचसी की जांच में मिलीं कई गड़बड़ियां
शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: पुवायां, संवाददाता। सीएचसी में निजी मेडिकल संचालक द्वारा मरीजों को दवाएं लिखे जाने संबंधी खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। शुक्रवार को प्रशासन ने सीएचसी की जांच की तो जलालाबाद जैसी ही गड़बड़ियां यहां भी मिलीं। इससे यह प्रथम दृष्टा स्पष्ट होता है कि स्वास्थ्य विभाग में किस स्तर की लापरवाही चल रही है। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम सदानंद सरोज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अचानक पहुंचे थे। जांच के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आईं। एसडीएम ने दवाओं का स्टॉक, हाजिरी रजिस्टर, स्नेक बाइट व डॉग बाइट वैक्सीन समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर में कई कर्मचारियों की एडवांस हाजिरी दर्ज मिली, जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.