शाहजहांपुर, जुलाई 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के जनपद आगमन पर रविवार को बड़ी संख्या में लोग उनके प्रसाद भवन स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान लोगों ने जलालाबाद नगर पालिका परिषद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने के लिए केंद्र और प्रदेश स्तर पर किए जा रहे उनके प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों ने विश्वास जताया कि जनभावनाओं के अनुरूप इस संबंध में सकारात्मक निर्णय होगा। जितिन प्रसाद ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करना भी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचा...