शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। अल्हागंज क्षेत्र की नगला हलु ग्राम पंचायत के गांव हरनाईपुर निवासी एक गरीब परिवार बारिश और जलभराव के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। परिवार की महिला विनीता श्रीवास्तव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घर के बाहर जलभराव की समस्या दिखाकर मदद की गुहार लगा रही हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है。

परिवार की स्थिति हरनाईपुर निवासी पीड़िता विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि उनका परिवार वर्षों से बदहाली में जीवन गुजार रहा है। पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दो बेटियां हैं जिनमें एक की उम्र करीब 12 वर्ष और दूसरी महज पांच वर्ष है। परिवार के पास रहने के लिए छोटी सी झोपड़ी है, जिस पर पन्नी डालकर किसी तरह गुज...