शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- Shahjahnpur News: तिलहर, संवाददाता। हल्की बारिश में नगर की सड़कों पर जलभराव और नालों की सफाई न होने से नाराज लोगों ने सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन कर अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपा। सभासद प्रतिनिधि साजिद हुसैन सोनी, पर्वेंद्र यादव और रफीक के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि करीब 15 लाख रुपये से नौ नालों की सफाई का ठेका होने के बावजूद कार्य संतोषजनक नहीं हो रहा है। पर्वेंद्र यादव ने ठेके के संचालन में अनियमितता का आरोप लगाया। साजिद हुसैन सोनी ने कहा कि कच्ची मस्जिद, उम्मरपुर और नई बस्ती में हल्की बारिश में ही कई फीट पानी भर जाता है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: सड़कों पर जल भराव एवं नाला सफाई को लेकर ईओ को दिया ज्ञापन ईओ सुनील कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराने क...