Shahjahnpur News: जर्जर लाइन और ट्रिपिंग से त्रस्त किसान, भाकियू ने बिजली विभाग को घेरा
शाहजहांपुर, अगस्त 1 -- Shahjahnpur News: बंडा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बिजली उपकेंद्र बंडा पहुंचकर एसडीओ मनीष चंद्र को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने जर्जर लाइन बदलने, ट्रिपिंग की समस्या दूर करने और नई लाइन निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। ब्लॉक अध्यक्ष रनजीत सिंह के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने बताया कि ददिउरी फीडर की 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन लंबे समय से जर्जर हालत में है। आए दिन तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित होती है, जिससे किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। किसानों ने बताया कि इसी फीडर पर लगातार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.