शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। ग्राम कसारी में करंट लगने से अमर सिंह भोजबाल और उनकी पत्नी की मौत के बाद अनाथ हुए पांच मासूम बच्चों की मदद के लिए वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स आगे आया। रविवार को ग्रुप के पदाधिकारियों ने एक माह का राशन, आर्थिक सहायता तथा बच्चों के लिए टॉफी-बिस्किट उपलब्ध कराए। ग्रुप की जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता ने बताया कि यह सहयोग मुख्य संरक्षक चंद्रशेखर खन्ना (धीरू) की ओर से भेजा गया है। जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी ने भविष्य में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अनूप गुप्ता, अरविंद कुमार, पंकज सक्सेना, प्रशांत शर्मा और मो. आमिर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: टासरा प्रोजेक्ट से प्रभावित गांव...