Shahjahnpur News: जरूरतमंद बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाएगा लायंस क्लब
शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लायंस क्लब शाहजहांपुर शक्ति ने सेवा की मिसाल पेश करते हुए श्री बाबा विश्वनाथ बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चे की पूरे वर्ष की फीस, कॉपी-किताबें और शैक्षिक खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। क्लब की अध्यक्ष ललिता यादव ने बताया कि क्लब हर वर्ष दो-तीन जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाता है। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष शुभांगी गुप्ता, शिखा, विम्मी, निधि मिश्रा, प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी गुप्ता समेत शिक्षिकाएं और बच्चे मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.