शाहजहांपुर, अक्टूबर 22 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। खिरनीबाग रामलीला के समापन के बाद बुधवार रात आठ बजे भगवान श्रीराम की राजगद्दी यात्रा निकाली गई। खिरनीबाग रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रामलीला समिति के संरक्षक और कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व भक्तों ने रामरथ खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। प्रमुख मार्गों पर जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। घरों और दुकानों से भी लोग शोभायात्रा देखने के लिए बाहर निकले। राजगद्दी यात्रा रामलीला के समापन की प्रमुख परंपरा है। यह भी पढ़ें- Meerut News: श्रीराम के राजतिलक के मंचन के साथ रामलीला उत्सव का समापन रामायण की कथा के अनुसार, लंका विजय और वनवास पूरा ...