शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था जय भारत की ओर से आर्य महिला इंटर कॉलेज के सभागार में बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। संस्था की ओर से 30वें समारोह का शुभारंभ विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने तुलसीदास के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर तुलसीदास के जीवन चरित्र, रामचरितमानस, प्रभु श्रीराम के आदर्श और सनातन धर्म पर आधारित जय भारत तुलसी ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। इसमें आर्य महिला कॉलेज, गुरु नानक कन्या हाईस्कूल, डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज, आकांक्षा हाईस्कूल, डॉ. एम लाल मेमोरियल स्कूल, संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज, बिहारी लाल सरस्वती विद्या मंदिर और राजकीय इंटर कॉलेज समेत एक दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने प्रतिभा...