शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मेडिकल कालेज सभागार में प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ शाखा का द्विवार्षिक चुनाव आयोजित किया गया। चुनाव प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक राम नरेश सिंह पटेल, चुनाव अधिकारी अनूप कुमार मिश्रा तथा पवन कुमार गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जयपाल सिंह को जिला अध्यक्ष, रामू नायक को जिला मंत्री, मयंक गंगवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुसाहेब को उपाध्यक्ष तथा राव कुमार को संप्रेक्षक चुना गया। जयपाल सिंह लगातार चौथी बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव में प्रांतीय उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र कनौजिया, आशीष भदौरिया, सेवानिवृत्त एसएलटी रमेश चंद्र, एसपी सिंह, आरडी यादव, एसपी सक्सेना सहित जनपद के प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ मौजूद रहे।

हिंदी ...