Shahjahnpur News: जमीन विवाद में चार लोगों पर पिटाई का आरोप
शाहजहांपुर, जुलाई 2 -- Shahjahnpur News: खुटार। खानपुर मड़ैया निवासी फूल बहार ने पुलिस को बताया कि जमीन को लेकर गांव के विपक्षियों से विवाद चल रहा है और कोर्ट में मामला विचाराधीन है। बुधवार दिन में साढ़े ग्यारह बजे विपक्षी चार लोग घर में घुस आये और विवादित जगह से जबरन निकालने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने गाली गलौज व लात-घुसो और लाठी-डंडों से पिटाई की। इससे उसके सिर, कंधों, कान में चोट आई है। शोर की आवाज सुनकर बड़ी अम्मा मोहम्मद बेगम पत्नी कल्लू बचाने आई तो उन्हें भी उक्त लोगों ने पीट दिया। बड़ी अम्मा के हाथ में चोट आई है। बाद में उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। फूल बहार ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.