शाहजहांपुर, जुलाई 29 -- Shahjahnpur News: पुवायां। सबलापुर गांव में आकाश वर्मा की मौत के तीसरे दिन मंगलवार को भी शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। परिजन पुस्तैनी जमीन के बंटवारे की मांग पर अड़े रहे, जिसके चलते मामला लंबित बना हुआ है। रविवार दोपहर गांव के बाहर सड़क किनारे आकाश का शव पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। शुरुआत में परिजनों ने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। बाद में कोतवाली प्रभारी आरके रावत ने परिजनों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए तहरीर देने के लिए कहा। इसके बाद परिजनों ने हत्या के आरोप से हटकर पुस्तैनी भूमि के बंटवारे की मांग शुरू कर दी और अंतिम संस्क...