शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। मकरंदपुर गांव में मकान के सामने पड़ी करीब एक बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर बुधवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर पहले लाठी-डंडे चले और फिर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग हो गई। गोली लगने से आदेश सिंह (37 वर्ष) घायल हो गए। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने पांच नामजद पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आदेश सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह और रामलड़ैते सिंह पुत्र जयपाल सिंह के मकानों के सामने करीब एक बीघा जमीन पड़ी है। दोनों पक्ष इस जमीन पर अपना-अपना दावा करते हैं। जमीन को लेकर एक पक्ष की ओर से तिलहर सिविल कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। इसी जमीन को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे रामल...