Shahjahnpur News: जमीन के विवाद में दलित परिवार के छप्पर में आग लगाने का आरोप
शाहजहांपुर, सितम्बर 24 -- Shahjahnpur News: कलान। ग्राम पंचायत कुनिया नौआबाद के मजरा गहबरिया में बंजर जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद के बीच दलित परिवार के छप्परनुमा आशियाने में आग लगाने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने जमीन पर कब्जे की रंजिश में आगजनी किए जाने की बात कही है। बताया गया कि ग्राम समाज की बंजर भूमि पर दिनेश का कब्जा बताया जा रहा है। आरोप है कि जमीन पर कब्जे को लेकर कुछ लोग परिवार पर लगातार दबाव बना रहे थे। मंगलवार देर रात इसी विवाद को लेकर छप्पर में आग लगा दी गई। आगजनी के दौरान मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली। एसएचओ ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच कराई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.