Shahjahnpur News: जमीन के विवाद में दंपति से मारपीट, एसपी से शिकायत
शाहजहांपुर, अक्टूबर 25 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नवादा इंदेपुर में जमीन के विवाद को लेकर दंपति से मारपीट का मामला सामने आया है। मिश्रीपुर निवासी शमसुल निशा ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि 22 अक्तूबर को जमीन पर फसल काटने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने दंपति को पीटा और वीडियो बना रहे जावेद का मोबाइल तोड़ दिया। पीड़िता ने चौक कोतवाली पुलिस पर मेडिकल न कराने और रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पति को हवालात में बैठाने का आरोप लगाया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Shravasti News: पानी की निकासी को लेकर मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.