Shahjahnpur News: जमीनी विवाद को लेकर चल रही रंजिश में युवक को चार लोगों ने जमकर मापीट
शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: बंडा। जमीन विवाद को लेकर चल रही रंजिश में रविवार शाम खेत पर एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसे बचाने पहुंचे उसके बेटे को भी चोटें आईं। परिजनों ने घायल को बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हेतम नगला गांव निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जियालाल से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में कोर्ट में मुकदमा भी विचाराधीन है। आरोप है कि रविवार शाम करीब पांच बजे खेत पर जियालाल, उसके दो भाइयों और बेटे ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अमित के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.