शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: कलान। मालौ गांव में शनिवार रात जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान शराब के नशे में कुछ लोगों पर हंगामा और मारपीट करने का आरोप लगा है। गांव निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि दुर्गा मंदिर में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोग शराब के नशे में पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि वे महिलाओं पर गिर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी गई, जिससे कार्यक्रम रोकना पड़ा। राजेश ने आरोप लगाया कि रविवार तड़के करीब चार बजे कुछ लोग उसके घर से स्प्लेंडर बाइक ले जाने लगे। विरोध करने पर बाइक तोड़ दी और भाग गए। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: जन्माष्टमी आयोजन में पति-पत्नी की पिटाई घटना से नाराज करीब एक दर्जन ग्रामीण थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है और जांच क...