Shahjahnpur News: जनसुनवाई में पहुंचीं तीन शिकायतें, एक का मौके पर निस्तारण
शाहजहांपुर, जुलाई 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में ''''सम्भव'''' जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया। जनसुनवाई में नगर क्षेत्र के लोगों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण और कर विभाग से जुड़ी समस्याएं उठाईं। कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.