शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में सम्भव कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चली जनसुनवाई में नागरिकों ने साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण और कर विभाग से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा व अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...