Shahjahnpur News: जनपद में 24 घंटे में 49.6 मिलीमीटर बारिश, किसानों के चेहरे खिले
शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। जनपद में शनिवार रात से रविवार रात तक हुई बारिश से जिले के मौसम का मिजाज बदल गया। 24 घंटे में 49.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। किसानों के चेहरे खिल उठे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा दक्षिण दिशा से चली। अधिकतम आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई। शनिवार रात आठ बजे से रविवार रात आठ बजे तक 49.6 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी। लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई。
बारिश का फसलों पर प्रभाव इधर, बारिश धान और गन्ने की फसलों के लिए राहत लेकर आई है। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है, जिससे किसानों को फिलहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.