शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में 53.84 लाख रुपये की साइबर ठगी के तीन मामले सामने आए हैं। जांच के बाद पुलिस ने सदर बाजार, सिंधौली और अल्हागंज थानों में तीन मुकदमे दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन साईवज्र के तहत एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में साइबर सेल, साइबर थाना, सर्विलांस/एसओजी तथा संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने साइबर अपराधों की शिकायतों का तकनीकी विश्लेषण और साक्ष्यों का सत्यापन किया। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर तीन मामलों में एफआईआर दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन साइबर वज्र: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 ठग गिरफ्तार सदर बाजार थाना क्षेत्र में मामला ...