Shahjahnpur News: छेड़छाड़ के आरोप में झोलाछाप समेत कई पर रिपोर्ट
शाहजहांपुर, नवम्बर 6 -- Shahjahnpur News: रोजा। रोजा जंक्शन थाना क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने झोलाछाप धर्मवीर समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक नवंबर की शाम साढ़े सात बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी मौसेरी बहन के साथ दवा लेने डॉक्टर के पास गई थी। किशोरी ने चेहरे पर मुंहासे होने की शिकायत की तो झोलाछाप ने गलत नीयत से उसके गाल छुए और अभद्र टिप्पणी की। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना बताई। शिकायत करने पहुंचे परिवार के साथ डॉक्टर और उसके साथियों ने मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.