Shahjahnpur News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, एसपी से कार्रवाई की मांग
शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी ने युवक पर रास्ते में रोककर छेड़छाड़, हाथ पकड़कर जबरन साथ चलने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। किशोरी के परिजनों ने आरोपी के घर शिकायत करने पर मारपीट और चाकू से हमला करने के प्रयास का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने सात जुलाई को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की हैं । पीड़ित परिवार का आरोप है कि पूर्व में शिकायत के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पीड़ित ने दोबारा फिर पत्र देकर एसपी से कार्रवाई की मांग की हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.