Shahjahnpur News: छुट्टा पशु से टकराई बाइक, युवक गंभीर
शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: बंडा। मझरिया पुल के पास छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल बंडा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया। थाना खुटार क्षेत्र के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी 30 वर्षीय रंजीत सिंह उर्फ धनपाल किसी काम से बंडा आ रहे थे। मझरिया पुल के पास उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए छुट्टा पशु से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: छुट्टा पशुओं से टकराकर बाइक सवार दो लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.