Shahjahnpur News: छुट्टा पशु के हमले से बाइक सवार की मौत
शाहजहांपुर, सितम्बर 20 -- Shahjahnpur News: निगोही। छुट्टा पशु के हमले में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीलीभीत जनपद के करेली थाना के गांव गुरगवां निवासी देशपाल(36)सामान खरीदने निगोही आया था। रात 9बजे बह बाइक से वापिस घर जा रहा था,तो भटिउरा-पृथ्वीपुर गांव के पास आबारा पशुओं से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगो की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। देश पाल के तीन बच्चे है। उनके परवरिश की जिम्मेदारी अब मां के कंधे पर आ गई है। युवक की मौत से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.