शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: बंडा। क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के कारण हुए दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव अजोधापुर निवासी 45 वर्षीय हरजीत सिंह शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। बंडा-बिलसंडा मार्ग पर पटना चक्की के पास उनकी बाइक सड़क पर मौजूद आवारा सांड से टकरा गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरी घटना में खुटार थाना क्षेत्र के पूर्वी गढ़ी निवासी 30 वर्षीय रंजीत सिंह उर्फ धनपाल किसी काम से बंडा आ रहे थे। मझरिया पुल के पास उनकी बाइक छुट्टा पशु से टकरा गई। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल बंडा पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...