Shahjahnpur News: छुट्टा गोवंश का आतंक: सांड ने बुजुर्ग को सींगों से उठाकर पटका, गंभीर घायल
शाहजहांपुर, सितम्बर 2 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर।कस्बे समेत ग्रामीण अंचल में छुट्टा गोवंश का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क हो या बाजार, हर जगह झुंड में घूम रहे बेसहारा सांड और पशु अब लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि एक के बाद एक हादसे के बाद भी जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही कस्बे के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी दिनेश चंद्र गुप्ता की सांड के हमले में घायल होने के बाद मौत हो गई थी।स्थानीय लोगों की मानें तो अब तक करीब दर्जन भर से ज्यादा लोग इन आवारा पशुओं की चपेट में आकर चोटिल हो चुके हैं।नया मामला मंगलवार सुबह का है। ढाई गांव निवासी 65 वर्षीय आत्माराम वर्मा रोज की तरह अपनी दुकानों के आगे झाड़ू लगा रहे थे। इसी बीच सड़क पर घूम रहे पशुओं के झुंड में से एक उग्र सांड अचानक दौड़ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.