Shahjahnpur News: छात्रा प्राची बनीं एक दिन की महिला हेल्प डेस्क प्रभारी
शाहजहांपुर, अक्टूबर 21 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को जैतीपुर पुलिस ने श्री लटूरी लाल इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा प्राची गुप्ता को एक दिन के लिए महिला हेल्प डेस्क प्रभारी बनाया। इस दौरान छात्रा ने जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को समझा। थाना परिसर में आयोजित इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: मेधावी छात्रा वंशिका एवं अर्चना बनी एक दिन की तिलहर कोतवाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.