Shahjahnpur News: छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को तमंचे सहित पकड़ा
शाहजहांपुर, अगस्त 22 -- Shahjahnpur News: अपराधियों की धड़पकड़ और चेकिंग के दौरान रोजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। रोजा पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार कर लिया। रोजा पुलिस टीम ने अटसलिया ओवरब्रिज के पास पहुंच कर अभियुक्त पप्पू पुत्र मेहदी हसन 30 वर्ष निवासी सुतनेरा थाना रोजा को 315 बोर तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम ने थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक सागर, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.