Shahjahnpur News: छप्पर में आग लगने से गाय की मौत, घरेलू सामान जला
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: बंडा, संवाददाता। गांव इंदलपुर में गुरुवार रात छप्पर में अचानक आग लगने से एक गाय की जलकर मौत हो गई, जबकि झोपड़ी में रखा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मकान के किनारे छप्पर की झोपड़ी बनी थी, जिसमें गाय बंधी रहती थी। रात करीब 11 बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गाय की मौत हो चुकी थी और झोपड़ी में रखा सामान जल गया था। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.