Shahjahnpur News: छत से गिरने से घायल बुजुर्ग की मौत
शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: निगोही। विछौली गांव में छत से गिरने से घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। निगोही के विछौली गांव निवासी हीरालाल(50)अक्सर बीमार रहते थे। कल रात परिजनो के साथ खाना खाने के बाद बह छत पर लेट गए थे। रात में पेशाब के लिए उतरने पर हीरालाल नीचे आगन में आकर गिर गए। गंभीर हालत में परिजन उन्हे निगोही के अस्पताल ले गए। जहां देर रात हीरालाल की मौत हो गई। बेटे मोहनलाल की तहरीर पर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। हीरालाल की असमय मौत से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.