Shahjahnpur News: छठ पर रेलवे ने चलाईं दो और स्पेशल ट्रेनें
शाहजहांपुर, नवम्बर 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो और स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 05071 छपरा से दिल्ली के बीच संचालित होगी। यह ट्रेन 17 नवंबर को छपरा से दिल्ली के लिए रवाना होगी, जबकि वापसी में 18 नवंबर को दिल्ली से छपरा जाएगी। वहीं दूसरी स्पेशल ट्रेन संख्या 05073 छपरा से नई दिल्ली के बीच एक ट्रिप में चलाई जाएगी। दोनों ट्रेनों का स्टापेज शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर दिया गया है। रेलवे के इस फैसले से छठ पर्व के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.