शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: जिले में उमस भरी गर्मी में हर कोई परेशान और बेहाल है। दूसरी ओर बिजली व्यवस्था ने परेशान करके छोड़ दिया। समाधान होने के बजाय समस्या और बढ़ रही है। चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र के इंकमिंग पैनल में बुधवार देर रात पैनल में धमाका होने के बाद बिजली सप्लाई बंद हो गयी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे जेई बृजेश निषाद ने कर्मियों को लगाकर पैनल को दुरुस्त कराया। इस दौरान करीब पांच घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। जिले के ग्रामीण इलाकों पुवायां ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी हुई है, वहीं जलालाबाद के पिलुआ फीडर पर बिजली की समस्या बनी रहने से सात घंटे बिजली सप्लाई मिलना मुश्किल है। ऐसे में किसानों के सबर्मसिबल चलना मुश्किल हो गया है। परेशान लाेग जनरेटर लगाकर पंप चला रहे हैं, जिससे सिंचाई हो पाती है। शहर से सटे अट...