Shahjahnpur News: चौकी से 50 मीटर दूर युवक को बेरहमी से पीटा, भाजपा पार्षद का बेटा नामजद
शाहजहांपुर, नवम्बर 3 -- Shahjahnpur News: शहर में राजघाट पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर सोमवार शाम दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक को घेरकर थप्पड़ मारे गए, बाल पकड़कर घसीटा गया और लात-घूंसे बरसाए गए। घटना का वीडियो सोमवार रात से सोशल मीडिया पर वायरल है। मामले में मोहम्मदजई के भाजपा पार्षद प्रदीप सक्सेना के बेटे अनिरुद्ध सक्सेना समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की पहचान तिलहर थाना क्षेत्र के हाजी नगला निवासी हरपिंदर सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में कुछ लोग उसे पीटते नजर आ रहे हैं। आसपास कई लोग मौजूद हैं, लेकिन कोई बचाने के लिए आगे नहीं आता। चर्चा है कि मारपीट के दौरान युवक की पगड़ी भी खुल गई थी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।बताया जाता है कि दोनों पक्षों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.