शाहजहांपुर, जुलाई 8 -- Shahjahnpur News: खुटार। रामपुर कलां में ऋषिकांत की किराना दुकान के ताले तोड़कर नगदी, किराना सामान और चांदपुर गांव में रणदीप शुक्ला के घर के कमरे में रखे कीमती जेवर, नगदी सहित आठ लाख रुपये की संपत्ति को चोर मंगलवार रात को चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। इस मामले में तहरीर दी गई है।लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है। जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बा मोहम्मदी के गांव गेंहुआ नवाबी निवासी ऋषिकांत ने बताया कि खुटार के रामपुर कलां में मेन रोड पर माधौपुर जाने वाले मार्ग के पास उनकी रिषि किराना स्टोर के नाम से दुकान है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: चोरों ने दो घरों से लाखों का सामान समेटा मंगलवार शाम को रोजाना की तरह दुकान बंद करके वह घर चला गया था। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे गांव नवाजप...