शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कलान क्षेत्र में चोरी के शक में एक बालक को दुकान से उठाकर गेस्ट हाउस ले जाने और बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने बालक के साथ मारपीट करते हुए उसके नाखून तक खींचने का प्रयास किया। वहीं, थाने पहुंचने पर कार्रवाई के बजाय पुलिस ने बालक के पिता और बुजुर्ग बाबा को ही कई घंटे तक हिरासत में रखा। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित के बाबा जवाहरलाल ने बताया कि घटना चार दिन पहले की है। उनका नाती हर्षित मंगलवार सुबह ठेले पर बैठा था। आरोप है कि नगर के कुछ प्रभावशाली लोग उसे अपने साथ ले गए और रुकनपुर गांव के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में ले जाकर चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट में बालक की आंख पर गंभीर चो...