शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: तिलहर। सराफा दुकान से चोरी करने के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए इनाम के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोतवाल प्रभाष चंद्र ने बताया कि शाहजहांपुर के मतानी चौक निवासी कृष्णा वर्मा की हाईवे किनारे कपसेड़ा गांव में सोने चांदी की दुकान है। 25 जुलाई की रात दुकान का शटर काटकर एवं तिजोरी का ताला तोड़कर लाखों रुपए की जेवरात चोरों के द्वारा चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा करते हुए 7 अगस्त को राकेश उर्फ कल्ला, हीरा सिंह एवं अनोखे उर्फ लादू को जेल भेज दिया था जबकि आरोपी निगोही के मिल्किया गांव निवासी टूडी सिंह उर्फ टोडी उर्फ अशोक फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए उसे पर 5000 रुपए का इनाम घोषित हुआ था। मुखबि...